Sunday, August 23, 2009

आकाश से ऊंचा "पिता"




माँ संवेदना है तो पिता क्या है? ओम व्यास जी की कविता


पिता…पिता जीवन है, सम्बल है, शक्ति है,


पिता…पिता सृष्टी मे निर्माण की अभिव्यक्ती है,


पिता अँगुली पकडे बच्चे का सहारा है,


पिता कभी कुछ खट्टा कभी खारा है,


पिता…पिता पालन है, पोषण है, परिवार का अनुशासन है,


पिता…पिता धौंस से चलना वाला प्रेम का प्रशासन है,


पिता…पिता रोटी है, कपडा है, मकान है,


पिता…पिता छोटे से परिंदे का बडा आसमान है,


पिता…पिता अप्रदर्शित-अनंत प्यार है,


पिता है तो बच्चों को इंतज़ार है,पिता से ही बच्चों के ढेर सारे सपने हैं,


पिता है तो बाज़ार के सब खिलौने अपने हैं,


पिता से परिवार में प्रतिपल राग है,


पिता से ही माँ की बिंदी और सुहाग है,


पिता परमात्मा की जगत के प्रति आसक्ती है,


पिता गृहस्थ आश्रम में उच्च स्थिती की भक्ती है,


पिता अपनी इच्छाओं का हनन और परिवार की पूर्ती है,


पिता…पिता रक्त निगले हुए संस्कारों की मूर्ती है,


पिता…पिता एक जीवन को जीवन का दान है,



पिता…पिता दुनिया दिखाने का एहसान है,


पिता…पिता सुरक्षा है, अगर सिर पर हाथ है,


पिता नहीं तो बचपन अनाथ है,पिता नहीं तो बचपन अनाथ है,


तो पिता से बडा तुम अपना नाम करो,


पिता का अपमान नहीं उनपर अभिमान करो,


क्योंकि माँ-बाप की कमी को कोई बाँट नहीं सकता,


और ईश्वर भी इनके आशिषों को काट नहीं सकता,


विश्व में किसी भी देवता का स्थान दूजा है,


माँ-बाप की सेवा ही सबसे बडी पूजा है,


विश्व में किसी भी तिर्थ की यात्रा व्यर्थ हैं,


यदि बेटे के होते माँ-बाप असमर्थ हैं,


वो खुशनसीब हैं माँ-बाप जिनके साथ होते हैं,


क्योंकि माँ-बाप के आशिषों के हाथ हज़ारों हाथ होते हैं


क्योंकि माँ-बाप के आशिषों के हाथ हज़ारों हाथ होते हैं

Sunday, October 12, 2008

मैंने देखा है महानायक को

ये 66 साल का नौजवान है, इसके चेहरे का जर्रा-जर्रा अंगार उगल रहा है।
ये हिंदुस्तान का नजारा नहीं है और छोरा है गंगा किनारे वाला ।

Saturday, October 11, 2008

KATREENA TUFAAN

इन दिनों मेरा ज्यादातर वक्त सिनेमा की ख़बरों के साथ बीतता है। सिनेमा ख़बर कम कहिए ये कहिए की कैटरीना की ख़बरों के साथ बीतता है। एक ऐसी लड़की, सॉरी बॉलीवुड की एक ऐसी हिरोइन जिसे ठीक से हिंदी बोलना भी नहीं आता वो दर्शकों के लिए सबसे दिलचस्प हो गईं है। कैटरीना रोती है, कैटरीना हंसती है, ड्रेस के मामलें में बुर्के के लेकर बिकनी तक कैटरीना के बारे मे कुछ भी दिखाओं सब बिकता है । आज तक कैटरीना के किसी इंटरव्यू में मैंने उसे सलमान की गर्लफ्रेंड के तौर पर खुद को कबूल करते नहीं सुना लेकिन फिर भी उसकी और सलमान की शादी की ख़बरे आये दिन बिकती है। पता नही इस कैटरीना का रहस्य क्या है क्योंकि इससे पहले मैं उस कैटरीना को जानता था जिसने तूफान बन कर अमेरिकी राज्यों में तबाही मचा दी थी । कही ये कैटरीना भी बॉलीवुड में कुछ वैसा ही तो नहीं करेगी ।
देखते हैं वैसे मुझे उम्मीद है कैटरीना की तस्वीर उनके दीवानों को ज़रूर पसंद आयेगी